New Military Cadets Honored at Shivom Stadium Nalanda अलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्र, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNew Military Cadets Honored at Shivom Stadium Nalanda

अलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्र

अलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्रअलंकृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 19 April 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
अलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्र

अलंकृत हुए नवनियुक्त सैन्य छात्र फोटो: 19नालंदा01: सैनिक स्कूल शिवो मेवालाल स्टेडियम में नवनियुक्त सैन्य छात्रों को सम्मानित करते प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार। नालंदा, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल 2025-26 शैक्षणिक के लिए नवनियुक्त सैन्य छात्रों का नियुक्ति की गई। नवनियुक्त छात्रों को स्कूल परिसर के शिवो स्टेडियम में प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने एपलेट लगाकर उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद उन्हें स्कूल परंपराओं व लोकाचार के प्रति निष्ठा बनाये रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कैडेटों से दृढ़ निश्चय के साथ भूमिका निर्वहन के लिए प्रेरित किया। सैन्य शिक्षण संस्थानों में अलंकरण समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रिफेक्ट सिस्टम के महत्व को रेखांकित किया। कहा इस व्यवस्था से सैन्य छात्रों में आत्मानुशासन व कॉमेरेडरी के गुणों का विकास करने में सहायता मिलती है। बालक वर्ग के सैन्य छात्र यशस्वी राज तथा बालिका की ख्याति विजित को कैप्टन, सौरभ मनीष सिंह को एडजुटेंट नियुक्त किया गया। इसके बाद कक्षा में प्रथम लाने वाले 11वीं के छात्र आनंद राज, नवमीं के शिवम कुमार, आठवीं के प्रांजल कुमार एवं सुधांशु कुमार, सातवीं के उज्जवल तथा छठी के ऋषव राज को पदक देकर उत्साहवर्द्धन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।