Biscomaun election voting conclude suspense on counting Sunil Singh claims HC imposes stay बिस्कोमान चुनाव की वोटिंग पूरी, मतगणना पर सस्पेंस; हाई कोर्ट ने लगाई रोक, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiscomaun election voting conclude suspense on counting Sunil Singh claims HC imposes stay

बिस्कोमान चुनाव की वोटिंग पूरी, मतगणना पर सस्पेंस; हाई कोर्ट ने लगाई रोक

बिस्कोमान चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। हालांकि, इसके रिजल्ट पर सस्पेंस बना हुआ है। काउंटिंग होगी या नहीं, इस पर पटना के डीएम विचार कर रहे हैं। सुनील सिंह गुट ने दावा किया है कि झारखंड हाई कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाFri, 9 May 2025 01:20 PM
share Share
Follow Us on
बिस्कोमान चुनाव की वोटिंग पूरी, मतगणना पर सस्पेंस; हाई कोर्ट ने लगाई रोक

बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। अब मतगणना पर सस्पेंस बना हुआ है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह के यहां मंथन चल रहा है कि बिस्कोमान चुनाव की मतगणना की जाएगी या नहीं। आरजेडी एमएलसी डॉ. सुनील सिंह के वकील का कहना है कि झारखंड हाई कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विशाल सिंह गुट पर मतगणना कराने के लिए पटना जिला प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।

हालांकि, बिस्कोमान चुनाव की मतगणना कराई जानी है या नहीं, इस पर अंतिम फैसला डीएम को ही लेना है। बिस्कोमान चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर शुक्रवार दोपहर में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मतदान पटना स्थित कलेक्ट्रेट में शांतिपूर्ण तरीके से किया। 20 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें:बिस्कोमान चुनाव पर भड़के सुनील सिंह, बोले- चंडीगढ़ मेयर कांड जैसी

बिस्कोमान के अध्यक्ष पद पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह की बीजेपी के विशाल सिंह से सीधी टक्कर है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिंह गुट के विनय कुमार का विशाल सिंह गुट के महेश राय के बीच मुकाबला है। दोनों ही गुटों की ओर से जीत के लिए दांव-पेच लगाए गए। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता विशाल सिंह इस चुनाव में जीत सकते हैं। क्योंकि उनके समर्थक सदस्यों की संख्या अधिक है।