Murder Revealed Couple Arrested for Laborer s Death in Dadri Brick Kiln दंपति ने मिलकर की थी श्रमिक की हत्या , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsMurder Revealed Couple Arrested for Laborer s Death in Dadri Brick Kiln

दंपति ने मिलकर की थी श्रमिक की हत्या

दादरी में एक ईंट भट्ठे पर श्रमिक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी दंपति इरफान और नजमा ने मिलकर नफीस की हत्या की। नफीस ने नजमा के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद इरफान और नजमा ने गला घोटकर उसे मार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 9 May 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
दंपति ने मिलकर की थी श्रमिक की हत्या

दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर पांच दिन पहले हुई श्रमिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि भट्ठे पर रहने वाले दंपति ने मिलकर श्रमिक की हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी से श्रमिक छेड़छाड़ करता था। दादरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के पावी सादकपुर गांव का रहने वाला इरफान अपनी पत्नी नजमा के साथ कोट गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। दोनों पति-पत्नी यहां एक झुग्गी में रह रहे थे। उनके गांव का रहने वाला श्रमिक नफीस का अक्सर उनके पास आना-जाना रहता था।

पुलिस पूछताछ में इरफान ने बताया कि नफीस उसकी पत्नी नजमा पर गंदी नजर रखता था। वह नजमा को परेशान करता रहता था। इरफान के सामने भी उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत करता था। यह बात इरफान काफी दिन से सहन कर रहा था। बीते शनिवार की रात नफीस शराब पीकर भट्ठे पर पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। इरफान ने बताया कि नफीस उनकी झुग्गी में घुस आया। यहां उसने नजमा के साथ छेड़छाड़ की। नजमा और उसके पति ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोपी की हरकत से तंग आकर पति-पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बीच इरफान ने अपनी पत्नी नजमा के साथ मिलकर अंगोछा से गला घोटकर नफीस की हत्या कर दी। इसके बाद पति-पत्नी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी इरफान और नजमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त अंगोछा भी बरामद किया। इस मामले में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नफीस का इरफान की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था, इसलिए वह अक्सर उससे मिलने आता था। घटना के दिन इरफान ने उसे पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की। हालांकि, पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।