Grandmaster Murali Karthikeyan Secures 4th Place in Asian Blitz Chess Championship खेल : कार्तिकेयन और राउत चौथे स्थान पर रहे, इवान बने चैंपियन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGrandmaster Murali Karthikeyan Secures 4th Place in Asian Blitz Chess Championship

खेल : कार्तिकेयन और राउत चौथे स्थान पर रहे, इवान बने चैंपियन

अल ऐन (यूएई) में आयोजित एशियाई व्यक्तिगत ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैंडमास्टर मुरली कार्तिकेयन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पद्मिनी राउत ने भी चौथा स्थान पाया। रूस के इवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 May 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
खेल : कार्तिकेयन और राउत चौथे स्थान पर रहे, इवान बने चैंपियन

अल ऐन (यूएई), एजेंसी। ग्रैंडमास्टर मुरली कार्तिकेयन एशियाई व्यक्तिगत ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पद्मिनी राउत चौथे स्थान पर रहते हुए शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरीं। रूस के 15 साल के ग्रैंडमास्टर इवान जेमल्यान्स्कीया ओपन वर्ग में चैंपियन बने। वह हालांकि इस टूर्नामेंट में फिडे के झंडे तले खेल रहे थे। उन्होंने नौ में से आठ अंक हासिल किए। ईरान के 15 साल के सिना मोहवेद 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रूस के रुडिक मकरियन, कार्तिकेय और भारत के नीलाश साहा के नाम सात-सात अंक थे। मकरियान ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के बूते तीसरा, कार्तिकेय ने चौथा और साहा ने पांचवां स्थान हासिल किया।

कजाखस्तान की अलुआ नूरमन (7.5 अंक) रूस की वेलेंटिना गुनिना को पछाड़कर महिला वर्ग में विजेता बनी। चीन की युक्सिन सोंग ने बेहतर ट्राईब्रेक स्कोर के दम पर पद्मिनी से आगे रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पूर्व ब्लिट्ज विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिसचुक और उनकी पत्नी व साथी ग्रैंडमास्टर कैटरीना लैगनो को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली थी। यह दोनों खिलाड़ी हालांकि अपने-अपने वर्गों में पोडियम स्थान (शीर्ष तीन में स्थान) हासिल करने में विफल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।