Engaging Ramayana Singing Competition in Navanagar Enlivens Spirituality रामायण गायन प्रतियोगिता में झूमे दर्शक, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsEngaging Ramayana Singing Competition in Navanagar Enlivens Spirituality

रामायण गायन प्रतियोगिता में झूमे दर्शक

नवानगर के छोटका पोखरा स्थित ठाकुरबाड़ी में युवा कमेटी द्वारा रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में व्यास ददन सिंह और महेंद्र यादव ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 16 April 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
रामायण गायन प्रतियोगिता में झूमे दर्शक

रोचक चौपाईयों और संवादों पर आधारित संगीत बेहद रोचक रहा गायकों की प्रस्तुतियों पर ताली बजा उनका उत्साह बढ़ाया नावानगर, एक संवाददाता। नावानगर छोटका पोखरा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार की रात युवा कमेटी की ओर से रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण और सांस्कृतिक प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे। व्यास ददन सिंह और महेंद्र यादव के बीच गायन मुकाबले में रामायण की चौपाईयों और संवादों पर आधारित संगीत बेहद रोचक रहा। दोनों व्यास ने अपनी गायकी, भाव-भंगिमा और व्याख्याओं के माध्यम से न सिर्फ रामकथा का प्रसार किया। बल्कि, उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया। दो गोला की शैली में एक-दूसरे के प्रश्नों का जवाब तलब रामायण की चौपाईयों के माध्यम से किया। व्यास के गीत संगीत की धुन पर दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने दोनों गायकों की प्रस्तुतियों पर ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजन में युवा कमेटी के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। संचालन शिक्षक रवि यादव ने किया। आयोजकों ने दोनों गायकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुकेश यादव, पप्पू मौर्या, जितेन्द्र कुमार, रविन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, मो. साबिर, उमेश पांडेय, अभिषेक कुमार, त्रिपुरारी प्रजापति, धनु मौर्य व बिरेंद्र सिंह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।