चापाकल का लेयर खिसकने से नंदन गांव में पेयजल संकट
गर्मी के बढ़ने पर नंदन गांव के चापाकल से पानी आना बंद हो गया था, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। पंचायत मुखिया रामजी सिंह यादव ने बोरिंग लगाकर 15 हजार की आबादी को जल संकट से निजात दिलाई। गर्मी और सूखे के...

पंचायत मुखिया ने बोरिंग लगाकर किया पेयजल संकट का निदान भीषण गर्मी और लू से नीचे खिसकने लगा चापाकल का लेयर फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही प्रखंड के नंदन गांव में लगा चापाकल से पानी आना बंद हो गया है। जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत आगे आया है। मुखिया रामजी सिंह यादव ने सक्रियता दिखाते हुए बोरिंग लगा पेयजल समस्या के निदान में लगे हैं। बोरिंग लगाए जाने से 15 हजार की अबादी को जल संकट से निजात मिल गया है। मालूम हो कि, इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म हवा बहने से नदी, पोखर, आहर सूखने लगे हैं। इसका सीधा प्रभाव जमीन पानी के लेयर पर पड़ा है। पानी का लेयर नीचे चले जाने से गांव में लगे चापकल पानी देना बंद कर दिए हैं। चापाकल फेल हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी आदेश के आलोक में नया चापाकल नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, खराब चापाकल की मरम्मत की जा सकती है। पेयजल संकट को भांपते हुए पंचायत के मुखिया ने हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए जरूरत के अनुसार मोहल्लों में बोरिंग लगाकर समस्या दूर करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि बोरिंग लगाकर पंचायत में जल संकट दूर कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।