चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
दरियापुर में पुलिस ने राम परीक्षण चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ महेश मांझी को गिरफ्तार किया। उसका भाई कुंदन मांझी भाग निकला। साथ ही, एक धंधेबाज को शराब के साथ पकड़ा गया और एक...

दरियापुर। वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने राम परीक्षण चौक के पास से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़ा गया युवक महेश मांझी स्थानीय थाना क्षेत्र के यादोपुर का रहने वाला है। भागने वाले युवक का नाम कुंदन मांझी बताया जाता है। दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस राम परीक्षण चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी दोनों भाई बाइक से रेल पहिया कारखाने की तरफ से बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस बाइक को रुकवाई। इसी बीच कुंदन बाइक से कूद कर भाग गया। पुलिस ने बाइक की जांच की तो ज्ञात हुआ कि यह चोरी की है। स्कूटी से शराब ले जा रहा धंधेबाज धराया दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने इंग्लिश चंवर के पास से स्कूटी पर देसी शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दूसरा धंधेबाज भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार धंधेबाज सुरेश राय इंटवा इंग्लिश गांव का रहने वाला बताया जाता है। फरार धंधेबाज अर्जुन मांझी परसा थाने के शंकरडीह का रहने वाला है। पुलिस ने स्कूटी से 50 लीटर देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों धंधेबाज स्कूटी से शराब की सप्लाई करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और शराब के साथ रंगे हाथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बाजार गई किशोरी का अपहरण,केस दर्ज दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का कुछ लोगों ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में अवतारनगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव के छह लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री सुंदरपुर चौक पर सामान खरीदने गई थी। काफी देर बाद जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई तब पता चला कि उक्त लोगों ने एक साजिश के तहत उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।