Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCongress Committee Meeting in Jale Strengthening Party at Booth Level
पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
जाले प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक घोघराहा बाजार में हुई। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का आग्रह किया। सभी कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूती देने का...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 11 April 2025 04:51 AM

कमतौल/जाले। जाले प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को घोघराहा बाजार प्रांगण में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भूषण झा आजाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान व राष्ट्रीय संयोजक बलजीत सिंह सहित सभी कांग्रेसियों ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ. मशकूर उस्मानी, सुदष्टि ठाकुर, मो. तनवीर आलम, आमिर इकबाल, सादिक आरजू, अमरजीत महतो, खादिम हुसैन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।