Darbhanga Chitragupt Sabha Announces Awards Ceremony for Outstanding Contributions चित्रांशों को सम्मानित करेगी चित्रगुप्त सभा, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga Chitragupt Sabha Announces Awards Ceremony for Outstanding Contributions

चित्रांशों को सम्मानित करेगी चित्रगुप्त सभा

दरभंगा चित्रगुप्त सभा की बैठक में चित्रांश बंधुओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह 10 मई को चित्रगुप्त भवन में होगा। दरभंगा निवासी देवेन भारती के मुंबई...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 6 May 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
चित्रांशों को सम्मानित करेगी चित्रगुप्त सभा

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की बैठक अध्यक्ष आरके दत्ता की अध्यक्षता में चित्रगुप्त भवन में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दरभंगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चित्रांश बंधुओ के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाए। सम्मान समारोह आगामी 10 मई को शाम पांच बजे से कोतवाली चौक स्थित चित्रगुप्त भवन में होगा। साथ ही मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनने पर दरभंगा निवासी चित्रांश देवेन भारती के लिए हर्ष व्यक्त किया गया। दरभंगा बार एसोसिएशन के चित्रांश पदाधिकारियों व सदस्यों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके संयोजक दरभंगा चित्रगुप्त सभा के पूर्व प्रधान सचिव मनीष कुमार बनाये गये।

बैठक में अध्यक्ष आरके दत्ता, उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, स्थापना सचिव प्रकाश चंद्र प्रभाकर, कार्यालय सचिव डॉ. मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, मनीष कुमार, अजीत कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।