Fire Destroys Wheat Crop and Property in Baheri and Tardiha शेर गांव में गेहूं की फसल जलकर खाक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFire Destroys Wheat Crop and Property in Baheri and Tardiha

शेर गांव में गेहूं की फसल जलकर खाक

बहेड़ी के शेर गांव में हाई वोल्टेज तार से आग लगने से चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तारडीह में सुरेन्द्र सिंह के घर में भी आग लगी, जिससे हजारों की संपत्ति नष्ट हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 1 April 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
शेर गांव में गेहूं की फसल जलकर खाक

बहेड़ी। प्रखंड की हावीडीह दक्षिणी पंचायत के शेर गांव में हाई वोल्टेज तार से चिंगारी गिरने से सोमवार को आग लगने से चार एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड विभाग का भी साथ मिला। अग्निपीड़िीत किसानों में सुरेन्द्र महतो, राम सुन्दर महतो, अरविंद महतो, रामउद्गार महतो, श्याम सुंदर महतो, संतोष महतो, उमा नन्द महतो, रामबाबू महतो, शंभू महतो, अजीत साह, अरविंद साह, सुमनजी यादव, लक्ष्मण महतो, राम उद्गार शर्मा, कौशल्या देवी, अर्जुन यादव, राम चन्द्र यादव आदि लोग शामिल हैं। आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के घर में सोमवार को आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग की सूचना पाते ही ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये। अग्निपीड़ित श्री सिंह ने सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।