Second National Lok Adalat 2023 Over 2000 Cases Resolved in Bihar राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 2040 मामले, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSecond National Lok Adalat 2023 Over 2000 Cases Resolved in Bihar

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 2040 मामले

लहेरियासराय में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में 2040 मामले निपटाए गए। न्यायालय परिसर में डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ जलारेड्डी के साथ जिला जज विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 11 May 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 2040 मामले

लहेरियासराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 2040 मामले निपटाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज श्री तिवारी, डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने किया। श्री तिवारी ने कहा कि यह इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है। यह मेरी अंतिम लोक अदालत है। डीएम श्री रौशन ने कहा कि लोक अदालत आपसी वैमनस्यता समाप्त करने का सशक्त माध्यम है। एसएसपी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक व न्यायिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विचार रखे।

मंच संचालन न्यायिक अधिकारी अर्चिता सिन्हा ने किया। समापन प्राधिकार की सचिव सह जज आरती कुमारी ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 बेंचों के गठन किया गया था। इसके संचालन के लिए 12 न्यायिक अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। इसमें पक्षकारों के साथ चार करोड़ 88 लाख 57 हजार 415 रुपये का समझौता किया गया। विशेष रूप से दावा वाद के 32 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें दो करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपये का समझौता किया गया। बीएसएनएल के 73 मामलों में पक्षकारों से एक लाख 20 हजार 72 रुपये का समझौता किया गया। विभिन्न बैंकों व बीमा कंपनी के अधिवक्ता रवि शंकर प्रसाद, सोहन कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से न्याय के लिए भटक रहे कई लोगों को केस से निजात मिली। इससे उनमें प्रसन्नता देखी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।