परशुराम जयंती पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
जयंती की पूर्व संध्या पर जुटेंगे प्रसिद्ध कवि, जिले के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार भी होंगे शामिल संवाददाता भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर इस वर्ष गोपालगंज में पहली बार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का...

जयंती की पूर्व संध्या पर जुटेंगे प्रसिद्ध कवि, जिले के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार भी होंगे शामिल पिछले तीन वर्षों से गोपालगंज जिले में परशुराम जयंती का हो रहा भव्य आयोजन गोपालगंज। नगर संवाददाता भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर इस वर्ष गोपालगंज में पहली बार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य साहित्यिक आयोजन 29 अप्रैल की शाम छह बजे से आंबेडकर भवन में होगा। इसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को रससिक्त करेंगे। आयोजकों ने बताया कि गोपालगंज में पिछले तीन वर्षों से परशुराम जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार आयोजन समिति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई देते हुए कवि सम्मेलन को भी जोड़ा है, जिससे न केवल धार्मिक भावनाओं को बल मिलेगा। बल्कि साहित्यिक चेतना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में इटावा से प्रसिद्ध कवि डॉ. कमलेश शर्मा, लखीमपुर से गीतकार ज्ञान प्रकाश ‘आकुल, बस्ती से कवियित्री शिवा त्रिपाठी ‘सरस और पटना से अल्पना आनंद अपनी प्रस्तुति देंगी। गोपालगंज से भी कई प्रतिष्ठित साहित्यकार इस आयोजन में शामिल होंगे। इनमें सर्वेश तिवारी ‘श्रीमुख, संजय मिश्र ‘संजय, संगीत सुभाष, रजनीश राय और अवनीश त्रिपाठी प्रमुख हैं। इन सभी कवियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवमयी स्वरूप मिलने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।