International Women s Day Celebrated in Hajipur with Emphasis on Women s Empowerment and Government Initiatives महिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएम, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsInternational Women s Day Celebrated in Hajipur with Emphasis on Women s Empowerment and Government Initiatives

महिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएम

हाजीपुर। संवाद सूत्र महिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएममहिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएममहिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएममहिला सशक्तिकरण से...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 9 March 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण से आया है एक बड़ा सामाजिक बदलाव :डीएम

हाजीपुर। संवाद सूत्र कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम यशपाल मीणा ने तमाम महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना शामिल है। जीविका से जुड़कर लाखों महिलाएं स्वयं अपनी सफलता की पटकथा लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों, शिक्षक नियुक्ति, शैक्षिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी सेवाओं में आरक्षण मिलने से उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इससे उनमें आत्मविश्वास आया है। आर्थिक खुशहाली आई है तथा एक बड़ा सकारात्मक सामाजिक बदलाव आया है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं में वह शक्ति है कि वह अपने तप, त्याग और मेहनत से अपने घर परिवार की शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं उनकी मां ऐसी प्रबंध कौशल में निपुण महिला हैं। मां गांव में रहते हुए अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा दीक्षा के लिए सतत सजग रहीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला स्तरीय महिला पदाधिकारी ने एक-एक कर अपने विभाग की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा ने बताया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन से वैशाली में चुनाव में महिला वोटिंग का परसेंटेज बढ़ा है। सबों ने कहा कि हर घर में बच्चे और बच्चियों को एक समान अवसर मिले। उनमें विभेद न हो। अपने विचार व्यक्त करने वाली अन्य पदाधिकारी में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राखी केसरी,महिला एवं बाल विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक जुलेखा हसमत, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनू कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र स्नेहा, जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रभावती कुमारी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी रुचि प्रिया और डीआरसीसी की प्रबंधक रौशन आरा शामिल रहीं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) अरुण कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता कुमार अनुज, एसडीएम सदर रामबाबू बैठा तथा विशेष कार्य पदाधिकारी विशाल के साथ कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। हाजीपुर-07- महिला दिवस पर महिला पदाधिकारी को सम्मानित करते डीएम।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।