सत्संग के बिना जीवन में सुधार नहीं हो सकता : छोटे बापू जी महाराज
सत्संग के बिना जीवन में सुधार नहीं हो सकता : छोटे बापू जी महाराजसत्संग के बिना जीवन में सुधार नहीं हो सकता : छोटे बापू जी महाराजसत्संग के बिना जीवन में सुधार नहीं हो सकता : छोटे बापू जी महाराजसत्संग...

गोरौल। संवाद सूत्र कोई कितना भी ज्ञानवान हो, कितना भी धनवान हो बलवान हो गुणवान हो, बिना सत्संग के उसके जीवन में सुधार नहीं हो सकता है। कहा गया है 'बिनु सत्संग विवेक न होई 'बल है,धन है, बुद्धि है, ज्ञान है। इसका उपयोग किस तरह से करना है। उसका ज्ञान सत्संग के द्वारा ही होता है। उक्त बातें सर्व मनोकामना सिद्ध संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर चैनपुर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के दौरान अयोध्या से आये कथा वाचक छोटे बापू जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए अपने माता-पिता गुरुजनों के बातों को बिना (सही गलत) का विचार किये अपने आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षित जी को पांडवों ने स्वर्गारोहण करते हुए उपदेश किया था कि गृहस्थजीवन में सुखी रहने के लिए माता, पिता एवं गुरुजनों की बातों का सदा स्मरण रखना चाहिए। मनुष्य को चाहिए कि वह कभी पाप नहीं करे और पाप होते हुए देखे भी नहीं। क्योंकि पाप करना तो पाप है ही पर पाप होते हुए देखना भी महापाप है। मनुष्य को क्षमाशील बन के दूसरों की गलती को क्षमा करते रहना चाहिये। राजा परीक्षित के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक दिन राजा परीक्षित ने देखा की एक गाय का बछड़ा और एक गाय आपस में बात कर रहे हैं। राजा को आश्चर्य हुआ कि यह कौन हो सकते हैं। जब पूछा तो पता चला कि बछड़ा धर्म हैं और गौ माता जो हैं वह पृथ्वी हैं। कलयुग के आगमन से धर्म और पृथ्वी दुखी होकर एक दूसरे को अपना दुख बता रहे थे। राजा परीक्षित ने कहा आप दुखी मत होइए मैं परीक्षित आपकी रक्षा करूंगा। कलयुग आने वाला है, जिस स्थान पर जुआ खेला जाता हो, जहां मदिरा पान किया जाता हो, जहां वेश्यालय हो और जहां किसी जीव का हिंसा होता है। वहां पर कलयुग वास करेगा। इस सभी स्थानों पर जाने से आप स्वतः कलयुग के प्रभाव में आ जायेंगे। इसलिये आप सभी इस स्थान पर जाने से बचे। अधर्म अनीति से प्राप्त किए हुए धन में भी कलयुग का निवास है। इसलिए नीति पूर्वक धर्म के अनुसार धनोपाजर्न करके जीवन को सुखी बनाना चाहिए। कथा में अयोध्या से आये व्यास सियाराम दास जी महाराज, मध्यप्रदेश दतिया से आये रामा शंकर मिश्र ने भी कलयुग के प्रभाव पर प्रकाश डाला। गोरौल- 03- शुक्रवार को गोरौल में कथा कहते छोटे बापू जी महाराज।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।