महिला संवाद में महिलाओं की उत्थान को ले हुआ चर्चा
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्रसहदेई प्रखंड क्षेत्र के नयागांव और बाजितपुर में महिला संवाद का आयोजन किया गया। पहले नयागांव में 210 जीविका और अन्य दीदियों ने पूरे उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम को त्यौहार की...

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई प्रखंड क्षेत्र के नयागांव और बाजितपुर में महिला संवाद का आयोजन किया गया। पहले नयागांव में 210 जीविका और अन्य दीदियों ने पूरे उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम को त्यौहार की तरह मनाया। 10 जीविका दीदियों ने सरकारी योजना की प्राप्ति से जीवन में हुए बदलाव को बताया। महिला संवाद जागरूकता वाहन के द्वारा बिहार सरकार की सभी योजनाओं को वीडियो के रूप में बताया और दिखाया गया। ताकि वंचित महिलाएं उस योजना का लाभ ले सके। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से उनकी अपेक्षाओ और आकांक्षाओं को पूछकर दर्ज किया गया। जिसको नीति निर्माण में बिहार सरकार द्वारा प्रयोग किया जाएगा और समस्याओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य योजना बनाई जाएगी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला संवाद में ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी के रुप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला और उनका लाभ उठाने की बात कही। उधर बाजितपुर डुमरी में आयोजित महिला संवाद के दौरान बीपीआरओ विकास कुमार ने योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही उसे निदान पर चर्चा भी की गई। इस दौरान जीविका के प्रखंड पदाधिकारी रवि रंजन, क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार, सामुदायिक समन्वयक ज्योति कुमारी, गुड्डी कुमारी, विकेश कुमार, सामुदायिक मोब्लाइजर चमेली देवी, सीएफ सोनी देवी, ग्राम संगठन की लेखापाल ललिता देवी के अलावा अन्य मौजूद रहे। सहदेई-01-सहदेई के नयागांव में आयोजित महिला संवाद में मौजूद महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।