कल्याणपुर में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
करपी, निज संवाददाता। तिरंगा यात्रा कल्याणपुर गांव से निकलकर प्रखंड मुख्यालय बंसी पहुंची। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में राष्ट्रीय सुरक्षा के बैनर तले बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर तथा सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा की मंडल अध्यक्ष रिंकू देवी ने किया। तिरंगा यात्रा कल्याणपुर गांव से निकलकर प्रखंड मुख्यालय बंसी पहुंची। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता जयशंकर शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना का कोई जोड़ विश्व में नहीं है।
पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर सैनिकों ने साबित कर दिया कि भारत सामरिक दृष्टिकोण से बहुत आगे चला गया है। अगर पाकिस्तान ने थोड़ा भी हिमाकत की तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर है। इन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। इस मौके पर चितरंजन पासवान, गणेश साहू, धीरेंद्र शर्मा समेत काफी संख्या में गण मान्य लोग उपस्थित थे। फोटो- 21 मई अरवल- 13 कैप्शन- करपी के कल्याणपुर गांव सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते लोग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।