महिला संवाद में महिलाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी, सरकार से रखीं अपनी मांगें
महिला संवाद में महिलाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी, सरकार से रखीं अपनी मांगें महिला संवाद में महिलाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी, सरकार से रखीं अपनी मांगे

समेली, एक संवाददाता प्रखंड के छोहार पंचायत अंतर्गत चांद वि.ओ. के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। उनकी समस्याओं को सुनना और आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार के प्रति अपनी आकांक्षाए व्यक्त कीं। कुछ महिलाओं ने पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग रखी। वहीं कई महिलाओं ने अपने गांव में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु लघु उद्योगों की स्थापना की आवश्यकता बताई।
महिला संवाद में भाग लेने वाली दीदियों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें काफी लाभ हुआ है। जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब वे चाहती हैं कि पंचायत स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर बढ़ें ताकि गांव के युवा और महिलाएं अपने घर पर ही काम करके अपनी आजीविका चला सकें।कार्यक्रम में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक, समेली द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं की जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।