Women Demand Justice After Group Loan Fraud in Pranpur ठगी की हुई शिकार, थाने में प्रदर्शन, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsWomen Demand Justice After Group Loan Fraud in Pranpur

ठगी की हुई शिकार, थाने में प्रदर्शन

प्राणपुर में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने लाखों रुपए के ग्रुप लोन ठगी मामले में न्याय की मांग की। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और ठगों को पकड़ने की मांग की। महिलाओं ने ठगी करने वाली महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 24 April 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
ठगी की हुई शिकार, थाने में प्रदर्शन

प्राणपुर, संवाद सूत्र। तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने लाखों रुपए का ग्रुप लोन ठगी मामला को लेकर प्राणपुर थाना पहुंची। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने पुलिस सब इंस्पेक्टर बट्टिू कुमारी को सभी ठगी ग्रुप लोन वाली महिलाओं का नाम एवं लोन की राशि अंकित करने को कहा। सभी ठगी की शिकार ग्रुप लोन महिलाओं ने अपना अपना नाम, ग्रुप लोन बैंक का नाम एवं राशि अंकित कराते हुए थाना अध्यक्ष से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की तथा ग्रुप लोन राशि की ठगी करने वाली को पकड़ने की मांग की। मंगलवार की शाम को ग्रुप लोन महिलाओं ने घर छोड़ फरार महिला और उसके पति को पकड़ कर बंधक बनाया था। प्राणपुर पुलिस ने छुड़ाकर थाना लाया था। दोनों को नहीं छोड़ने की पुलिस से मांग करते हुए ठगी की शिकार महिला नीलम देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, खुशबू देवी, बुद्धो देवी, मीना देवी, कंचन देवी, गीता देवी, आदि दर्जनों ने थाना में दो घंटा बैठकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर डटी रही। मामला दर्ज नहीं होने पर एवं न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।