अनियंत्रित बाइक से गिरने से की युवक घायल, चल रहा इलाज
खगड़िया के संसारपुर ढाला एनएच 31 पर एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत खगड़िया सदा अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 10 April 2025 05:07 AM

खगड़िया। एक प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर ढाला एनएच 31 पर बुधवार को अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक युवक घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदा अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक महेशखूंट से रघुनाथपुर अपने घर बाइक से जा रहा था। वहीं घायल की पहचान बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी अशोक राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।