Bride Accuses In-Laws of Dowry Harassment in Kishanganj दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBride Accuses In-Laws of Dowry Harassment in Kishanganj

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगाया आरोपदहेज के लिए प्रताड़ित करने लगाया आरोपदहेज के लिए प्रताड़ित करने लगाया आरोपदहेज के लिए प्रताड़ित करने लगाया आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजThu, 17 April 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

किशनगंज, संवाददाता । टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला कौशरी बेगम ने 12 अप्रैल को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व बीबीगंज थाना क्षेत्र के युवक फरहत से महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के रूप में 50 भरी चांदी, 3 भरी सोना, बाइक व सोफा सेट की मांग की गई। हद तो तब हो गई जब 14 मार्च को ससुराल वालों ने दहेज़ की मांग को लेकर नवविवाहिता महिला को घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाना के मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।