Yadav Day Celebrated with Unity and Empowerment by All India Yadav Mahasabha Women s Wing उठो यादवों अब जागना होगा, अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा: आशा चंद्रा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsYadav Day Celebrated with Unity and Empowerment by All India Yadav Mahasabha Women s Wing

उठो यादवों अब जागना होगा, अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा: आशा चंद्रा

मुंगेर में अखिल भारतीय यादव महासभा की महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा के आवास पर यादव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में यादव समाज की शिक्षा, एकजुटता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 17 April 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
उठो यादवों अब जागना होगा, अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा: आशा चंद्रा

मुंगेर,नगर संवाददाता। बुधवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा के निजी आवास पर संगठन के महिला मंडली ने केक काटकर यादव दिवस मनाया। इस अवसर पर एक दूसरे को केक खिलाते हुए यादव दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादव दिवस पर अखिल भारतीय यादव महासभा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए यादव समाज की शिक्षा, एकजुटता तथा समग्र विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा ने कहा कि उठो यादवो अब जागना होगा, अपने हक की लड़ाई लड़नी होगा। उन्होंने कहा कि यादव समाज के संगठन का मुख्य उदेश्य केवल एकता का प्रदर्शन नहीं बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, अर्थिक बनाने व सशक्त करना है।

आगे उन्होंने कहा जब हम संगठित होते हैं तो हमारी आवाज बुलंद होती है और हमारे अधिकार सुरक्षित रहती हैं। हमारा योगदान यादव समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी रूप से बढ़ता है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हमें अपने यादव समाज को न केवल सशत्त बनाना है। बल्कि विचारों, कार्यों, और उपलब्धियों को भी विशाल बनाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से संगठन की महिला अध्यक्ष आशा चन्द्रा के अलावा महिला महासचिव ब्यूटी कुमारी, कोषाध्यक्ष अर्चना कुमारी, जिला महिला सचिव डॉ. मंजू श्री, जिला महिला महासचिव प्रो. रंजना देवी, जिला महिला उपाध्यक्ष नीलम कुमारी के अलावा हेमा यादव और कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।