बहादुरगंज में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ टीम ने की छापेमारी
थाना पुलिस के साथ नगर प्रशासन ने इलाके में छापेमारी कर वसूला जुर्माना बहादुरगंज में प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ टीमबहादुरगंज में प्रतिबंधित प्
बहादुरगंज, निज संवाददाता। सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक की खरीद-बिक्री, भंडारण एवं उपयोग के खिलाफ गुरुवार को बहादुरगंज बाजार सहित आसपास के इलाके में पुलिस के साथ नगर प्रशासन ने छापेमारी की। पुलिस की मदद से दर्जनों दुकानों में छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करने से लेकर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गयी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के तहत विगत जुलाई 2022 से 100 माइक्रोन से कम मोटाइ वाले प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बाद समय-समय पर सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थर्मोकोल आदि के उपयोग को स्वास्थ्य के मद्देनजर खतरनाक बताकर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। बावजूद नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद-बिक्री, भंडारण एवं उपयोग की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को नगर पंचायत बहादुरगंज की गठित टीम द्वारा पुलिस के सहयोग से झांसी रानी चौक एवं मुख्य बाजार क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों दुकानों में छापेमारी अभियान चलाकर पांच किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। ज्ञात हो कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वावधान में केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर विगत जुलाई 2022 से बिहार राज्य में सिंगल युज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के फैसले को जहां पर्यावरणविद् ने केन्द्र और राज्य सरकार का उपयोगी निर्णय बताया, वहीं दूसरी ओर लाभ कमाने की चाहत में आज भी धड़ल्ले से सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर होना पर्यावरण के लिए भारी खतरा उत्पन्न कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।