Heavy Rain Disrupts Life in Triveniganj Wheat Crop Damaged सुपौल : तेज हवा में कई घरों के उड़े चदरे, लोग हो रहे परेशान, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsHeavy Rain Disrupts Life in Triveniganj Wheat Crop Damaged

सुपौल : तेज हवा में कई घरों के उड़े चदरे, लोग हो रहे परेशान

त्रिवेणीगंज में बुधवार रात से हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कटे गेहूं को नुकसान पहुंचा है और कई क्षेत्रों में जलजमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। रात में आए तूफान के कारण लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलFri, 11 April 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : तेज हवा में कई घरों के उड़े चदरे, लोग हो रहे परेशान

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। क्षेत्र में बुधवार की रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं खेतों में कटे गेहूं को क्षति पहुंची है। बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के निचले इलाके में जगह-जगह जल जमाव होने से आवागमन में परेशानी हो गई है। वहीं हवा के कारण कई मकान का चदरा उड़ गया है। किसानों ने बताया कि रात लगभग 12 बजे आए इस आफत में बादलों की गर्जना के कारण वृद्ध और बीमारी लोगों को नींद भी नहीं आयी। कई लोग ठनका गिरने की आशंका से सहमे रहे। इस दौरान बिजली गुल हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। किसानों ने बताया कि खेतों में जो कटे गेंहू दौनी के लिए खलिहान ले जाने वाले थे, वे इस मूसलाधार बारिश में खेतों में तैरने लगे। अब इस मुसीबत से तभी मुक्ति मिलेगी जब तेज धूप होगी। धूप में गेहूं के सुखने के बाद ही दौनी होगी। बताया कि ओलावृष्टि से मक्का और मूंग की फसल को मामूली क्षति पहुंची है। नप क्षेत्र के मंगल बाजार सहित थाना रोड, मस्जिद मोड़, पीएचसी परिसर में जलजमाव के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।