Shivguru Discussion Held in Kishanganj Importance of Choosing Lord Shiva as a Guru शिवगुरु परिचर्चा का किया गया आयोजन, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsShivguru Discussion Held in Kishanganj Importance of Choosing Lord Shiva as a Guru

शिवगुरु परिचर्चा का किया गया आयोजन

किशनगंज में बुधवार को शिवगुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों की भीड़ जुटी। चर्चा में भगवान शिव को गुरु बनाने के नियम और महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह बताया गया कि ईश्वर की आराधना के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजFri, 18 April 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
शिवगुरु परिचर्चा का किया गया आयोजन

किशनगंज। किशनगंज शहर के अस्पताल रोड में बुधवार की शाम शिवगुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में शिवगुरु भक्तों की भीड़ जुटी। जहां भगवान शिव को गुरु बनाए जाने के नियमों को बताया गया। यह भी कहा गया कि मनुष्य को किसी न किसी को अपना गुरु बनाना चाहिए। शिव को गुरु बनाना बड़ी बात है। इस संसार में सभी अपने कार्यों में व्यवस्त रहते है। लेकिन अपने व्यस्त समय में भी थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालना चाहिए। शिव को अपना गुरु बनाने से मन को काफी शांति मिलती है। परिचर्चा के दौरान शिव भजन का भी आयोजन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।