Lover beaten badly tied with tree when he reached girlfriend house in night आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Lover beaten badly tied with tree when he reached girlfriend house in night

आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा

आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है, पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, बगहा (पश्चिम चंपारण)Thu, 17 April 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसके घर पहुंच गया। लड़की के घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया और फिर उसकी पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना मंगलवार रात को तूनियहवा गांव की बताई जा रही है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार जिस युवक की पिटाई हुई वह धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत स्थित दोकरी गांव निवासी सुनील कुमार बताया जा रहा है। उसका तूनियहवा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात को सुनील अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंच गया। लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और फिर रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

ये भी पढ़ें:शादी से 12 दिन पहले दुल्हन और मां की हत्या, सनकी आशिक ने खुद को भी गोली मारी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अंधेरे में युवक को रस्सी और बेल्ट के जरिए पेड़ से बांधा गया है। आसपास कई लोग उसे घेर कर घड़े हुए हैं। युवक को लाठी-डंडे से पीटा जा रहा है। उसके शरीर से खून भी निकल रहा है। युवक खुद को छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है, लेकिन आरोपी उसे अनसुना कर रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। अभी तक पीड़ित युवक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।