Fire Breaks Out in Mohanpur Panchayat Damaging Family Home and Property अगलगी में 50 हजार की संपत्ति जलकर राख, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsFire Breaks Out in Mohanpur Panchayat Damaging Family Home and Property

अगलगी में 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

मोहानपुर पंचायत के गंगौरा वार्ड-5 में युगल मंडल के घर में आग लगने से 50 हजार से अधिक की क्षति हुई। आग में घर, अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जल गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और पीड़ित परिवार ने सीओ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 9 April 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
अगलगी में 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

बिहारीगंज । मोहनपुर पंचायत के गंगौरा वार्ड - 5 में सोमवार की रात युगल मंडल के घर में आग लग गई। घटना में घर के साथ-साथ अनाज, बर्तन आदि के साथ दैनिक जरूरत के सभी सामान भी जल गये। घटना में 50 हजार से भी अधिक की क्षति होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा ही आग बुझाया गया। आग कैसे लगी इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। मुखिया मुन्नी देवी, धनेश कुमार मुखिया ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा सीओ को आवेदन दिया गया। सीओ के निर्देशानुसार अंचल कर्मी द्वारा स्थल निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।