Bihar Government Forms 20-Point Implementation Committee in Benipatti After 12 Years 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का हुआ गठन, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar Government Forms 20-Point Implementation Committee in Benipatti After 12 Years

20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का हुआ गठन

बिहार सरकार ने बारह वर्षों के इंतजार के बाद बेनीपट्टी में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति का गठन किया है। भाजपा के बबलू गुप्ता अध्यक्ष और जदयू के प्रदीप कुमार झा उपाध्यक्ष बने हैं। इसमें कई सदस्यों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 11 April 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
20 सूत्री क्रियान्वयन समिति का  हुआ  गठन

बेनीपट्टी । बारह वर्षों के इंतजार के बाद चुनावी वर्ष में बिहार सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय ने प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया है। बेनीपट्टी में भाजपा के बबलू गुप्ता अध्यक्ष एवं जदयू के प्रदीप कुमार झा उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मदन कुमार कर्ण, चंदन ठाकुर, संजय कुमार मिश्र, नरेश यादव, धनेश्वर राम, वंदना झा, सरोज सिंह, विनोद मंडल, रामहित यादव, संजीव कुमार झा, नसीम नदाफ,रानी झा, अशोक कामत सदस्य बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के एमपी,राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, प्रखंड प्रमुख, अनुमंडल स्तरीय सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, क्षेत्रिये तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड के सभी बैंकों के प्रबंधक एवं सीओ पदेन सदस्य तथा बीडीओ पदेन सचिव होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।