यात्रियों से भरा तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 10 सवार घायल
मुंगेर में चंडिका स्थान से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरा सीएनजी ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 रिश्तेदार घायल हुए, जिनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। घायलों को सदर अस्पताल में...

मुंगेर, निज संवाददाता। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पाठा की देकर लौटने के दौरान श्रद्धालु यात्रियों से भरा सीएनजी ऑटो मंगलवार की दोपहर लाल दरवाजा रोड में नंदकुमार स्कूल के समीप पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के अलग अलग स्थान पर रहने वाले 10 रिश्तेदार घायल हो गए। जिसमें अधिकांश बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ऑटो लेकर चालक फरार हो गया। घायलों में मेदनीचौकी परोड़ा टोला निवासी प्रभात रंजन पासवान, सुदामा कुमार, सुनील कुमार, मीना देवी, जानकीनगर निवासी मनीष पासवान की पत्नी खुशबू देवी उसकी दो पुत्री मेघा व टुकटुक कुमारी, रेखा देवी, ऋषभ कुमार, सदर प्रखंड के कटरिया अम्बेडकर चौक निवासी देवन पासवान की पत्नी ललिता देवी, जानकीनगर निवासी उषा देवी, सावित्री कुमारी उसकी पुत्री पल्लवी कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। घायल प्रभात रंजन पासवान ने बताया कि टोटो में टक्कर मारने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।