विश्व पृथ्वी दिवस पर मोबाइल और लैपटाप का कम प्रयोग करने का आह्वान
Saharanpur News - सहारनपुर में जागरूक महिला संस्था परचम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर 'हमारी शक्ति हमारा ग्रह' थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह ने पृथ्वी के संसाधनों...

सहारनपुर मंगलवार को जागरूक महिला संस्था परचम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी शक्ति हमारा ग्रह के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।
एसएएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह कैलेंडर की सिर्फ एक तिथि मात्र नहीं है यह पूरे संसार को याद दिलाने का आह्वान है कि वह पृथ्वी के संसाधनों का प्रयोग आवश्यकता से अधिक न करें। सामूहिक प्रयास से ही हम स्थिति तंत्र और जैव विविधता को बचा सकते हैं। मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम करें। माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष व तरुण भारत संघ के सदस्य रजनीश चौहान, एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता,एनसीसी के चीफ़ कमांडर ब्रिजेश पुंडीर, कार्यक्रम संयोजिका डॉ कुदसिया अंजुम अंजुम, वनस्पति विज्ञान महाराज सिंह कॉलेज प्रोफेसर एस के उपाध्याय, साजदा शाहिद ,मुबाशिरा राजबीर सिंह यादव योगाचार्य डी एस राणा, मुनव्वर ,सीमा,बुशरा, फरजाना शेख,पवन राणा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।