भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है : मंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 45 वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। आज भाजपा 20 से अधिक प्रांतों में सरकार चला रही है। बेनीपट्टी विधानसभा में कार्यकर्ताओं का...

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने 45 वर्षों की इतिहास में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज 20 से अधिक प्रांतों में भाजपा की सरकार है। विश्व गुरू के रूप में भारत की पहचान बनाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। पर इन सबके पीछे जो ताकत है वह है कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत। पार्टी की रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते हैं। आज उन्हीं कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए बेनीपट्टी विधानसभा में सक्रिये सदस्यों का यह सम्मेलन रखा गया है। बेनीपट्टी विधानसभा के अरेर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को कही। पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं। बेनीपट्टी से इतनी जनसंख्या वहां पहुंचे,ताकि लगे कि यहां के कार्यकर्ताओं में कितना जोश और सक्रियता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरेर मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र संजू ने किया। इस मौके पर बेनीपट्टी पश्चिमी के मंडल अध्यख बबलू गुप्ता, मध्य के मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर, नगर अध्यक्ष सुनील कर्ण, कलुआही पश्चिम के शशि साहु, पूरब के मुकेश सिंह सहित बौए जी मिश्र, चंदन झा, मदन कुमार कर्ण, प्रो भवानंद झा, डॉ.नागेंद्र झा, शुभम कुमार, संतोष कुमार भगत थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।