Severe Waterlogging Crisis in Madhubani Residents Express Anger Over Neglect आधा दर्जन से अधिक इलाकों से नहीं हो सकी जल निकासी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSevere Waterlogging Crisis in Madhubani Residents Express Anger Over Neglect

आधा दर्जन से अधिक इलाकों से नहीं हो सकी जल निकासी

मधुबनी में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। नगर निगम प्रशासन ने कई इलाकों से पानी नहीं निकाला है, जिससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतें हो रही हैं। विद्यापति नगर में हालात सबसे खराब हैं, जहां पिछले छह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 12 April 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
आधा दर्जन से अधिक इलाकों से नहीं  हो सकी जल निकासी

मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की गंभीर समस्या लोगों के लिए नासूर बन चुकी है। शनिवार को भी नगर निगम प्रशासन आधा दर्जन से अधिक इलाकों से पानी नहीं निकाल सका। शॉकिंग मशीन के माध्यम से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह काम नाकाफी साबित हो रहा है। कई इलाकों में महीनों से जमा पानी बारिश के बाद गंभीर समस्या का कारण बन गया है। विद्यापति नगर में हालत गंभीर: विद्यापति नगर चकदह का हाल सबसे खराब है। यहां पिछले छह माह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। स्थानीय निवासी शिवकुमार महतो ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चे इस गंदे पानी में गिरते रहते हैं। कई महिलाएं जो नाइट ड्यूटी करती हैं, उन्हें भी आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। यहां की हालत के प्रति वार्ड पार्षद भी उदासीन हैं। लोगों ने प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

अन्य स्थानों में भी रेंग रहे कीड़े मकोड़े:गदियानी के मछली बाजार से बड़ी बाजार जाने वाली सड़क व आसपास के इलाके में जलजमाव गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां पर राम टोल की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां घरों के सामने लगातार गंदा पानी जमा है। दोनों ही स्थान किंग्स केनाल से जुड़ा है, जो कचड़ा व गंदगी से पटा हुआ है। एजेंसी को निर्देश के बाद भी सफाई कार्य नहीं किया गया है। सूड़ी प्लस टू उवि के सामने गांधी चौक जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा हुआ है। वार्ड संख्या 35 में सड़क से लेकर मोहल्लों तक पानी फैला हुआ है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आंबेडकर नगर का हाल भी इससे अलग नहीं है। यहां के नालों की सफाई नहीं होने से पानी जमा हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।