देर शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि
मधुबनी में गुरुवार की शाम मौसम में बदलाव हुआ, तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण लोग जल्दी घरों में लौटने लगे। किसानों को गेहूं फसल की थ्रेसिंग में नुकसान हुआ। बिस्फी प्रखंड में...
मधुबनी। जिले में गुरुवार की देर शाम मौसम का मिजाज बदलाव। तेज हवा के साथ ही देर के बाद बादल गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। 15 मिनट के बाद बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। बारिश की वजह से अचानक लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों को निकालने लगे। वहीं ग्रामीण इलाकों से हल्की आंधी के साथ शुरू हुई बारिश की वजह से किसानों को नुकसान हुआ। अधिकतर किसान अपने खेतों में गेहूं फसल की थ्रेसिंग करवाने में जुटे थे। इधर, बिस्फी प्रखंड में आंधी,बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। करीब बीस मिनट तक हुई हुई ओलावृष्टि के कारण आम व गेहूं के फसल को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के चहुटा,जगवन पूर्वी,जगवन पश्चिमी, रघौली,सादुल्लहपुर सहित अन्य स्थानों पर आंधी,तूफान,वारिश और ओला वृष्टि ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।