तीन राज्यों के वैज्ञानिक साझा कर रहे तकनीक
पीपराकोठी में तीन राज्यों के छह वैज्ञानिक उन्नत कृषि तकनीकों पर दस दिवसीय प्रशिक्षण साझा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित किया गया है और इसमें...

पीपराकोठी। केविके में तीन राज्यों के छह वैज्ञानिक दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अपनी उन्नत कृषि तकनीकों को साझा कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी हैदराबाद के माध्यम से आयोजित हुआ है। जो सोमवार तक चलेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नार्थ ईस्ट के 6 कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख दसवें प्रबंधन विकास कार्यक्रम एमडीपी के अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आये हुए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के चुनिंदा और सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्रों में आयोजित किया जाता है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख शामिल हो रहे हैं। जिनके द्वारा अपने राज्यों व कृषि विज्ञान केंद्रों की गतिविधियों, कृषि कार्यों की सरलता, किसानों तक तकनीकों को साझा किया जा रहा है। कृषि विभाग, बागवानी विभाग, म्स्यियकी विभाग, आत्मा इत्यादि से समन्वय स्थापित कैसे किया जाए इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मौके पर विभिन्न राज्यों के कृषि विज्ञान केंद्रों के डॉ एच लेमबिसाना देवी, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ फूल कुमारी, डॉ मनोज कुमार, डॉ असिम अमीता देवी, डॉ लहर ज्योति बोरदोलोई सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।