हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार
मधुबन पुलिस ने घर की एक महिला सदस्य सुमन देवी की हत्या के आरोपी फगुनी राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 मई को सुमन देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। पुलिस ने सिरौली गांव में मक्का के खेत से...

मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने घर की एक महिला सदस्य की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में आरोपी फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजा गया हत्या का आरोपी बहुआरा ग्राम का फगुनी राय है। उसकी गिरफ्तारी सिरौली गांव से की गयी है। वह सिरौली गांव में मक्का की खेत में मचान बनाकर छिपकर रह रहा था। बताया कि गत 1 मई को बहुआरा ग्राम में दीपलाल यादव की पत्नी सुमन देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया।
इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति आरोपित है। जो मृतका का ससुर है। पुलिस मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।