शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रैंडम जांच में स्कूल से गायब मिले हेडमास्टर
पूर्वी चंपारण जिले के हरसद्धि प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय खालसा टोला धवही में अपर मुख्य सचिव एस सद्धिार्थ की रैंडम जांच में स्कूल के हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा स्कूल से फरार मिले। इसके बाद...
हरसद्धिि,निसं।पूर्वी चंपारण जिले के हरसद्धिि प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक वद्यिालय खालसा टोला धवही का सोमवार को शक्षिा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सद्धिार्थ ने रैंडम फोन कर जांच किया।जिसमें स्कूल के हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा स्कूल से फरार मिले। मामले को एस सद्धिार्थ ने गंभीरता से लेते हुए डीईओ को स्कूल का जांच कर करवाई का आदेश दिया। हुआ यूं कि दिन के 11.30 बजे हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा के मोबाइल पर अपर मुख्य सचिव एस सद्धिार्थ का फोन आया। उन्होंने पूछा, आप रितेश कुमार वर्मा बोल रहे है। इन्होंने कहा हां। फिर पूछे कहा है, जवाब दिया गया, सर दुकान पर है। सर दो मिनट में स्कूल में पहुंच रहे है। फिर क्या था। सद्धिार्थ ने कहा, अपने सहयोगी शक्षिक से बात कराए। विलम्ब हो गया। वीडियो कॉल बात कीजिए। नहीं हुआ वीडियो कॉल बात। वे समझ गए हेडमास्टर हाजिरी बनाकर स्कूल से फरार है। अपर मुख्य सचिव के आदेश से डीपीओ स्थापना साहेब आलम व प्रभारी बीईओ आलोक कुमार श्रीवास्तव स्कूल में पहुंचे। जहां हेडमास्टर सहित तीन शक्षिक मिले। शक्षिकों में रितेश कुमार वर्मा, नवीन कुमार गिरि व निभा कुमारी मिली। जांच में स्कूल में एमडीएम नहीं बना हुआ मिला। हेडमास्टर ने बताया कि दो रसोइया है। दोनो नहीं आई थी। झोपडी में उक्त वद्यिालय 2010 से संचालित है। डीपीओ ने कहा कि हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके ऊपर कड़ी करवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव के रैंडम जांच की खबर से पूरे जिले के शक्षिकों में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त वद्यिालय मुरारपुर संकुल संसाधन केंद्र से जुड़ा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।