Congress Appoints Vishal Chaurasia as New Social Media District President in Munger मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष बने विशाल चौरसिया, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCongress Appoints Vishal Chaurasia as New Social Media District President in Munger

मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष बने विशाल चौरसिया

कांग्रेस पार्टी ने विशाल चौरसिया को मुंगेर जिले के नए सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। इस मनोनयन से जिला कांग्रेस परिवार में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 18 April 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष बने विशाल चौरसिया

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के नए सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष विशाल चौरसिया मनोनीत किये गए हैं। इस मनोनयन से जिला कांग्रेस परिवार में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि राज्य के 37 जिले में कांग्रेस पार्टी में नया सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्र जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा इससे बिहार में डिजिटाइजेशन के दौड़ में सोशल मीडिया को मजबूती प्रदान होगी और जन-जन एवं गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी का इस माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी जिलध्यक्ष को शुभकामना दी है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विशाल चौरसिया को मुंगेर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह,जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मो. इनामुल हक, प्रो. देवराज सुमन, आशीष शुक्ला, बीडी चौरसिया, राजकुमार मंडल,अकरम परवेज, अखिलेश सिंह, चंदन सिंह, साईं शंकर, दिलीप मंडल आदि ने मनोनयन पर बधाई व शुभकामनां दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।