Cultural Program Celebrates Chaitra Durga Puja at Dhol Pahadi Temple सांस्कृतिक में गीत-नृत्य पर रातभर झूमते रहे दर्शक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCultural Program Celebrates Chaitra Durga Puja at Dhol Pahadi Temple

सांस्कृतिक में गीत-नृत्य पर रातभर झूमते रहे दर्शक

चैती दुर्गापूजा के अवसर पर असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी दुर्गा मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के भक्ति गीत से हुई। कलाकारों ने शानदार गीत-नृत्य प्रस्तुत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 9 April 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
सांस्कृतिक में गीत-नृत्य पर रातभर झूमते रहे दर्शक

असरगंज, निज संवाददाता। चैती दुर्गापूजा के अवसर पर असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ मां दुर्गा के भक्ति गीत से हुआ। इसके बाद कलाकारों एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को देर राततक झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पहले समाजसेवी रंभा कुमारी ने दुर्गापूजा समिति के सदस्यों एवं थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राय को सम्मानित किया। कार्यक्रम के उद्घोषक अनिल मंडल ने पूर्व मुखिया सदानंद सिंह के सौजन्य से मेला में सीसीटीवी एवं नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था को लेकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार, राजीव मंडल, प्रकाश मंडल, छत्रपति मंडल, उदय मंडल, पैक्स प्रबंधक गोलू कुमार, भाजपा नेता चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।