World Health Day Celebrated at Jamalpur Railway Hospital Emphasis on Health Awareness हाइटेक युग में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे मानव समाज: डॉ. जेके प्रसाद, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWorld Health Day Celebrated at Jamalpur Railway Hospital Emphasis on Health Awareness

हाइटेक युग में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे मानव समाज: डॉ. जेके प्रसाद

जमालपुर में पूर्व रेलवे मुख्य रेल अस्पताल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगत किशोर प्रसाद ने स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया। मुख्य अतिथि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 9 April 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
हाइटेक युग में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे मानव समाज: डॉ. जेके प्रसाद

जमालपुर। निज प्रतिनिधि मंगलवार को पूर्व रेलवे मुख्य रेल अस्पताल जमालपुर की ओर से अस्पताल परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस सह चलो बस्ती की ओर कार्यक्रम समारोहपूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जगत किशोर प्रसाद ने किया। संचालन नवीन कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दधीचि देहदान समिति, बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निर्मल जैन थे। कार्यक्रम में डॉ. जेके प्रसाद द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकाश डाला, तथा कहा कि विश्व में स्वस्थ्य की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज हाईटेक युग में मानव अपने स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। खान-पान और शरीरिक व्ययायाम जरूरी है। इधर, निर्मल जैन कहा कि भारत विकास विकलांग न्यास और दधिचि देहदान समिति के द्वारा पूरे देश मे किए जा रहे सेवामूलक कार्य। उनहोंने लोगों से अपील की कि वे पवित्र जन जागरण से जुड़े और जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान देहदान का संकल्प पत्र भरें। मौके पर समाजसेवी पिंकी पांडे सहित अस्तपाल कर्मी, चिकित्सकगण एवं लायंस के सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।