दस्तक अभियान में तैयार होगा मरीजों का रिपोर्ट कार्ड
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम प्रधानों और लोगों को शामिल किया है। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा और...

मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संचारी रोगों से बचाव के लिए ग्राम प्रधानों, सभासदों सहित लोगों का जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद 10 अप्रैल से जिले में दस्तक अभियान चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर मरीजों की बीमारी की पहचान कर रिपोर्ट कार्ड बनेगा। आभा आईडी के लिए मरीजों की जानकारी भी एकत्रित की जाएगी। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (फ्रंट लाइन वर्कर्स) मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिर्वतन गतिविधियां संचालित करेंगे। इसके साथ ही आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। उन्हें मुख्य रूप से पांच बिंदु - बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ) टीबी, कुपोषण और दिव्यांगता पर फोकस करना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व यूनीसेफ के कार्यकर्ता आशा-आंगनबाड़ीके दस्तक अभियान के तहत किए गए कार्यो को परखेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक अभियान चलेगा, जिले में नौ ब्लॉक शाहपुर, मोरना, जानसठ, मखयाली, बघरा, चरथावल, खतौली, पुरकाजी व सदर में करीब दो हजार आशा व दो हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी तथा मरीजों की लिस्ट तैयार कर विभाग को सौंपेंगी। इस दौरान आभा आइडी भी बनाई जाएगी, जिसके लिए मरीजों की जानकारी फीड़ होगी। कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।