महिला की संदेहास्पद मौत, पति पर हत्या का आरोप
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। मायके वालों ने मृतक महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना सदर थाना के नया टोल

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। मंगलवार को मायके वालों ने मृतक महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना सदर थाना के नया टोला बसंतबाग का है। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय अनिता देवी के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया पुलिस ने महिला के पति रंजीत साह को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली कि घरेलू विवाद में महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है। पुलिस को महिला के बेडरूम में बिछावन पर पड़ी लाश मिली। घरवालों का आरोप है कि आए दिन महिला से उसका पति झगड़ता रहता था। मंगलवार संध्या भी दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर पति ने महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। हालांकि अब तक परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आवेदन के आलोक में कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।