केएमडी कॉलेज, परबत्ता का कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण केएमडी कॉलेज, परबत्ता का कुलसचिव ने किया औचक निरीक्षण
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने केएमडी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। प्रयोगशाला और पुस्तकालय की स्थिति दयनीय पाई गई। छात्रों की उपस्थिति भी कम रही। प्राचार्य को सुधार के लिए...

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बुधवार को केएमडी कॉलेज, परबत्ता खगड़िया का औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के प्रयोगशाला और पुस्तकालय सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि, कॉलेज के प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय की स्थिति दयनीय पाई गई है और दोनों में काफी सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही निरीक्षण में तीन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति भी कम दर्ज की गई। इससे संबंधित रिपोर्ट कुलपति के निर्देशानुसार अग्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि, प्राचार्य को कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय की स्थिति में सुधार का निर्देश दिया गया है और इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय की स्थिति में सुधार होने की प्राचार्य से सूचना मिलने के सात दिनों के भीतर दोबारा दोनों की जांच की जाएगी। यदि ससमय सुधार नहीं हुआ तो कॉलेज के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।