अनुमान के विपरीत मुंगेर में नहीं हुई वर्षा
मुंगेर जिले में मंगलवार और बुधवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत कोई वर्षा नहीं हुई। दिन भर धूप खिली रही और गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई...

मुंगेर, संवाददाता। मौसम विभाग के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत मंगलवार एवं बुधवार को मुंगेर जिले में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। दिन भर धूप खिली रही और मौसम अपेक्षाकृत साफ बना रहा। बुधवार की सुबह से ही आसमान कुछ हद तक साफ था और दोपहर तक धूप तेज हो गई। लोगों को सुबह से ही दिन भर गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ा, विशेष रूप से दोपहर के समय। धूप एवं गर्मी इतनी तेज था कि, लोगों को वास्तविक तापमान से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान का अनुभव होते रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को 3 से 5 मिलीमीटर तक वर्षा की संभावना जताई थी, परंतु यह अनुमान सटीक नहीं बैठा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी 5 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन, दिन भर वर्षा नहीं हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यम गति की पूर्वी हवा चलने का अनुमान भी व्यक्त किया है, लेकिन दिन भर हल्की हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यह स्थिति किसानों और आम जनों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि रबी फसलों की कटाई के बाद की स्थिति में वर्षा का असर विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
वहीं, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी मौसम संबंधी अनुमान में चेतावनी दी गई है कि, गुरुवार से लेकर अगले रविवार तक प्रतिदिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज, बिजली की चमक और तेज हवाओं की संभावना भी है। कहीं-कहीं आंधी की भी स्थिति बन सकती है।
कहते हैं वैज्ञानिक:
इसलिए दोनों रह कर हो रही वर्षा के कारण रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार से मुंगेर का मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी खिल रही है। ऐसे में मौसम को देखते हुए किसान भाई खेतों में खड़ी एवं रखी रवि फसलों की तैयारी तेजी से कर लें। क्योंकि, यहां पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। ऐसे में, आने वाले दिनों में मुंगेर के मौसम में कभी भी परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान वर्षा होने पर तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे मौसम में ठंडक का आभास हो सकता है। नागरिकों और किसानों को सलाह है कि, वे मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।
-मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान,
केविके, मुंगेर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।