Munger Weather Update Rain Brings Relief from Heat Temperature Drops by 5 C रिमझिम फुहारों के साथ हुई सुबह, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Weather Update Rain Brings Relief from Heat Temperature Drops by 5 C

रिमझिम फुहारों के साथ हुई सुबह

मुंगेर में मंगलवार रात से मौसम में परिवर्तन आया है। हल्की बारिश और ठंडी हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 10 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
रिमझिम फुहारों के साथ हुई सुबह

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में मौसम ने मंगलवार की देर रात से करवट ली है। मंगलवार देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार की सुबह भी रिमझिम फुहारों से मुंगेर का मौसम तरबतर रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के इस झोंके से जहां लोगों को बुधवार की सुबह गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर भी देखा गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई , जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। सुबह का मौसम सुहावना और ठंडक भरी रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ठंडी हवा और हल्की बारिश के चलते सुबह की सैर करने वालों ने मौसम का आनंद लिया।

हालांकि, दोपहर होते-होते हवा में नमी बढ़ गई और उमस महसूस की जाने लगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी वर्षा की संभावना बनी हुई है। अगर बारिश होती है, तो तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में, आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आज 2.5 मिमी वर्षा होने का अनुमान है।

कहते हैं वैज्ञानिक:

यह हल्की बारिश खेतों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जो आगामी फसलों के लिए लाभकारी होगी। अभी सब्जी, दलहनी, एवं आम जैसी फसलों को फायदा ही होगा। किसान भाई अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर बनाए रखें और मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ही खेती से जुड़े निर्णय लें।

- मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह

प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।