Murder of Bride in Asarganj Husband and Mother-in-Law Arrested विवाहिता की हत्याकर शव को शौचालय की टंकी में छिपाया, पति व सास गिरफ्तार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMurder of Bride in Asarganj Husband and Mother-in-Law Arrested

विवाहिता की हत्याकर शव को शौचालय की टंकी में छिपाया, पति व सास गिरफ्तार

प असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला की घटना असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की ससुराल वालों

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 11 March 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की हत्याकर शव को शौचालय की टंकी में छिपाया, पति व सास गिरफ्तार

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। पुलिस ने रविवार की देर रात मृतिका के शव को शौचालय की टंकी से बरामद किया। मृतका अमीषा कुमारी(20 वर्ष) पति आशीष कुमार थी। पुलिस ने मृतका के पति आशीष कुमार एवं सास क्रांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री अमीषा भारती का प्रेम विवाह सजुआ कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। 6 मार्च को मृतिका अमीषा के मायके वालों को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि अमीषा भारती 5 मार्च की रात से लापता है। मृतका की मां ने काफी खोजबीन करने के बाद 6 मार्च को ही असरगंज थाना में पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का दो साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए पति मारपीट भी करता था। 2 मार्च को दामाद आशीष कुमार उसकी पुत्री अमीषा भारती को मायके से ससुराल ले गये। चार दिनों के बाद बेटी के लापता होने की सूचना दी।

इधर गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस रविवार की रात सजुआ कुशवाहा टोला पहुंचकर आशीष कुमार के घर के पीछे शौचालय की टंकी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। मृतिका के पति और सास क्रांति देवी को पुलिस गिरफ्तार कर हत्या में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मृतका का पति आशीष कुमार झारखंड के टाटानगर में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतका भी टाटा में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इधर, मृतका की मां मीरा देवी एवं पिता अशोक कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष से ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूरे मामले में असरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति आशीष कुमार एवं सास क्रांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।