Women s Dialogue Program Empowering Women in Munger District महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के दिशा में हो रहा मिल का पत्थर साबित : डीपीएम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen s Dialogue Program Empowering Women in Munger District

महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के दिशा में हो रहा मिल का पत्थर साबित : डीपीएम

गया महिला संवाद आयोजित मुंगेर, निज प्रतिनधि। जिले के हवेली खड़गपुर, बरियारपुर तथा असरगंज में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असरगंज प्रखंड क

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 5 May 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के दिशा में हो रहा मिल का पत्थर साबित : डीपीएम

मुंगेर, निज प्रतिनधि। जिले के हवेली खड़गपुर, बरियारपुर तथा असरगंज में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असरगंज प्रखंड की ममई पंचायत के चौरगांव में किरण जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम संगठन क्षेत्र की लगभग 200 दीदियों ने भाग लिया। बैठक में सामुदायिक समन्वयक रत्नाकर भारती ने बैठक का संचालन किया। इसके बाद उक्त कार्यक्रम में दीदियों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र पढ़ कर सुनाया गया। इसके बाद संवाद रथ के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजना जिसमें महिलाओ एवं लड़कियों के लिये चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया गया।

इसके बाद सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कुछ महिलाओं ने अपना अनुभव साझा की। जिसमें सुलोचना देवी ने बी पी एस सी से सहायक अध्यापक बनने, किरण देवी को साइकिल योजना का लाभ मिलने, मधु और प्रमिला देवी को सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिलने से कपड़े की दुकान खोलने, कल्पना देवी को शौचालय का लाभ मिलने से खुशी व्यक्त की गई। इसके बाद कुछ दीदियों के द्वारा अपनी आकांक्षाएं व्यक्त करते हुए रंभा देवी ने वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी में शौचालय बनवाने की मांग की। हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत आंचल जीविका महिला ग्राम संगठन गोबड्डा और कमल जीविका महिला ग्राम संगठन बढौना में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों ग्राम संगठन के क्षेत्र से महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक गुरुदेव, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजु कुमारी, प्रशिक्षण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह शामिल हुए। जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है। इस संवाद के माध्यम से महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं उसको संकलित कर उसे राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। जिस पर आगे काम करने की रणनीति बनेगी। गौरी देवी ने बताया कि जीविका परियोजना में जुड़ने से कैसे उनके जीवन में परिवर्तन आया है। सोनी देवी ने बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना में जुड़ने से उनकी जिंदगी बदल गई है। इसके अलावा महिलाओं ने अपनी आकांक्षाए भी दर्ज करवाई है। प्रेमलता दीदी सिंचाई की आकांक्षा है कि व्यवस्था होनी चाहिए। तारापुर प्रखंड के पढ़भरा पंचायत में लक्ष्मीबाई जीविका महिला ग्राम संगठन के क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस कार्यक्षेत्र की आकांक्षा एवं मुद्दा साझा किया। पंचायत स्तर पर बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय होना चाहिए। बरियारपुर प्रखंड के नीरपुर पंचायत के आशाटोला दुर्गा स्थान के प्रांगण में दर्पण जीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यक्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संवाद रथ के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित 36 प्रकार से भी ज्यादा योजनाओं से अवगत कराया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला के द्वारा घरेलू हिंसा नहीं करने एवं पीड़ित महिला का साथ देने एवं बैंक या जीविका या अन्य स्त्रोत से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर अपने परिवार को 10 हजार रुपये मासिक आय के लक्ष्य के प्राप्ति में सहयोग देने की शपथ ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।