Adivasi Lohar Struggle Front Holds Protest Demanding Rights in Sahibganj आदिवासी लोहार संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAdivasi Lohar Struggle Front Holds Protest Demanding Rights in Sahibganj

आदिवासी लोहार संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

साहेबगंज में आदिवासी लोहार संघर्ष मोर्चा ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। राजदेव शर्मा ने धरने का नेतृत्व किया। वक्ताओं ने कहा कि लोहारों को 1950 से संवैधानिक अधिकार नहीं मिले हैं। केंद्रीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 2 April 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
आदिवासी लोहार संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आदिवासी लोहार संघर्ष मोर्चा ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना का नेतृत्व राजदेव शर्मा ने किया, जबकि संचालन सुरेश कुमार शर्मा ने किया। धरना को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि लोहारों को 1950 से लेकर आज तक संवैधानिक अधिकार नहीं प्राप्त हुआ है। लोहारों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जनजाति मंत्रालय ने संविधान संशोधन अधिनियम 23/2016 को आज तक प्रकाशित नहीं किया। वे उक्त अधिनियम को प्रकाशित किये जाने, हम लोहारों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने तथा लोहार को न्याय देने की मांग की। अंत में बीडीओ को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरना में दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, कृष्ण शर्मा, बाबूलाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।