देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस निकालेगी जय हिंद यात्रा
बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशील पासी ने जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जय हिंद यात्रा और सभा पर चर्चा की। यह यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सैनिकों को सम्मानित करने के लिए...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील पासी ने रविवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जय हिंद यात्रा और जय हिंद सभा पर चर्चा की। इसके बाद पासी ने पत्रकारों को यात्रा व सभा के संबंध जानकारी दी। बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा और सभा का नेतृत्व कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई करेंगे। उनके साथ बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी रहेंगे।
उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर और सीजफायर पर लोकसभा में चर्चा से भागने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। कहा कि अमरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विवादित बयान पर पीएम नरेन्द्र मोदी की चुप्पी से देश हैरान है। कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर का बयान पाकिस्तान को आतंकीराज होने से क्लीन चिट दे रहा है। इन्हीं सवालों को लेकर पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जय हिंद सभा कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में सभी 16 प्रखंडों के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर पूर्व सांसद अजय निषाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमेश कुमार राम, जगदीश धयाल, शशिशेखर राय, कृपाशंकर शाही, सुरेश शर्मा नीरज, चौधरी राशिद हुसैन, लोकक्रांति यादव, मयंक कुमार मुन्ना, समीर कुमार, नानटुन सिंह, जूही प्रितम, महताब आलम सिद्दकी, विकास कुमार टुल्लु, त्रिभुवन पटेल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।