BJP Active Member Conference Held in Muzaffarpur with Focus on Government Schemes राष्ट्रहित में चलाई जा रही योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं : मंत्री, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Active Member Conference Held in Muzaffarpur with Focus on Government Schemes

राष्ट्रहित में चलाई जा रही योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं : मंत्री

मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 11 April 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रहित में चलाई जा रही योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं : मंत्री

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरपुर (पूर्वी) ने शुक्रवार को पूर्व सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में रामदयालू में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया। इसमें नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें पार्टी और देशहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने शहर को सुंदर व सुदृढ़ बनाने के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उनकी मदद के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। इस दौरान बेबी कुमारी, रवींद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, विष्णुकांत झा, प्रभात कुमार, अर्जुन राम, देवीलाल, डॉ. मोनालिसा, कोमल कुमारी, संजय कुमार, हरेराम मिश्र, राजन भारद्वाज, धीरज कुमार सिंह, नंद किशोर ठाकुर, अनिक कुमार गुप्ता, उत्पल रंजन, राजेश कुमार ने विचार रखे। धन्यवाद इंदिरा सिंह ने किया। मौके पर मेयर निर्मला साहू, राशि खत्री, पूनम वर्मा, पारितोष सिंह, लालबाबू सहनी, दिलीप कुमार, रंजन ओझा, अरविंद कुमार सिंह, अधिराज किशोर, अमित कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।