पहलगाम हमला के विरोध में सकरा में निकाला कैंडल मार्च
भाजपा नगर मंडल ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुजावलपुर चौक से शुरू होकर सकरा बाजार तक गया। इस मार्च में कई नेता और...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 23 April 2025 11:20 PM
सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में बुधवार देर शाम भाजपा नगर मंडल ने क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाल आक्रोश जताया। मार्च मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकला। मार्च सुजावलपुर चौक से शुरू होकर सकरा बाजार तक गया। इसमें किशन चौधरी, कपालेश्वर प्रसाद, रमेश कुशवाहा, अशोक चौधरी, सोनू निगम कुमार, सुनील गिरि आदि शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।