वीर कुंवर सिंह की जयंती पर विजय दिवस का आयोजन
फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 19हान योद्धा थे, बल्कि कुशल सेनानायक भी थे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अद्भुत वीरता का परिचय दिया था। 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ जिस...

देव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती एवं विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी राजन सिंह, भाजपा नेता शिवम कुमार सिंह, मुखिया विनोद कुमार सिंह और मुखिया मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। एमएलसी ने कहा वीर कुंवर सिंह न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि कुशल सेनानायक भी थे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अद्भुत वीरता का परिचय दिया था। 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ जिस साहस से युद्ध लड़ा, वह अतुलनीय है। उनका ससुराल देव राजा के घर में था और इस महान पुरुष की स्मृति में देव में उनकी मूर्ति का अनावरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह की वीरता और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राजन सिंह, शिवम सिंह, मनोज परमार, सुनील सिंह, मुखिया पंकज सिंह, मुखिया मनोज सिंह, पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, बद्रीनाथ सिंह, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, राम विलास सिंह, विनोद सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।